देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) हरिद्वार पहुंचे आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी वरिंदर गोयल और सह प्रभारी रोहित महरौलिया ने कई लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश प्रभारी वरिंदर गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि उत्तराखंड में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यहां की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार पिछड़ी हुई है और रोजगार के नाम पर युवाओं पर लाठीचार्ज किया जाता है। आम आदमी पार्टी सरकार की सभी जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी मजबूती से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी लेकिन चुनाव में इंडिया गठबंधन की चुनाव में क्या भूमिका रहेगी ये पार्टी हाईकमान तय करेगा। भाजपा कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
Related Posts
October 1, 2026
0
डोईवाला पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में USF ने इतिहास रचा है
September 24, 2026
0

