शराब नीति के विरोध में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका
उत्तराखंड, देहरादून : शराब नीति के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरी। कांग्रेस महानगर महिला कमेटी ने देहरादून के एश्ले हॉल चौक पर सरकार का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला थापा ने कहा कि हम सरकार की इस नीति के विरोध में हैं जो सरकार घर घर जाकर 12 हजार रूपये में शराब के लाइसेंस आवंटित करने की नीति बना रही है। सरकार को चाहिए कि वह रोजगार दे महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़े। उन्होंने कहा कि इस नीति के पीछे सरकार की क्या मंशा है, कि एक व्यक्ति रोजगार करने के बजाय शराब का सेवन करता रहे, अपने परिवार को भूल जाए। हम चाहते हैं कि सरकार इस नीति को वापस ले और अगर देवभूमि कहलाए जाने वाले उत्तराखंड में घर-घर शराब बंटेगी तो उत्तराखंड देव भूमि कहलाए जाने लायक नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इस देव …
जमीन फर्जीवाड़ा
देहरादून
रिपोर्ट : राजधानी देहरादून में जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस लगातार जांच कर रही है, इसमें आरोपियों को भी लगातार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 13 अभियुक्त अब तक इसमें गिरफ्तार हो चुके हैं। मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि जमीन धोखाधड़ी में एसआईटी जांच कर रही है इसमें डीआईजी रजिस्ट्रार की ओर से और कई थानों से भी शिकायत के आधार पर अब तक 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत बाईंडर और जो लोग भी षड्यंत्र में शामिल थे उनकी गिरफ्तारी की गई।इसके अलावा षड्यंत्र में शामिल सहारनपुर के तीन बाईण्डर की सन्धिग्ध स्थिति में मौत हुई है उनकी भी जांच चल रही है।इसके साथ ही ये भी जांच की जा रही है कि क्या इस तरह के और भी ग्रुप चल रहे हैं।
डाक सप्ताह की शुरुआत
देहरादून
रिपोर्ट : देहरादून के मुख्य डाकघर में डाक सप्ताह बनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत आज हुई। डाक सप्ताह 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें डाक विभाग द्वारा जनहित में चल रही योजनाओं को बताया जाएगा। डाक सप्ताह के संबंध में जानकारी देते हुए निदेशक डाक सेवा उत्तराखंड ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मनाया जाने वाले डाक सप्ताह की शुरुआत विश्व डाक दिवस मनाने के बाद शुरू कर दी गई है। आज हम वित्तीय सशक्तिकरण दिवस में राज्य सरकार के साथ मिलकर डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम राज्य सरकार के विभिन्न निकायों के साथ मिलकर डाक विभाग की योजनाओं और घर-घर तक सेवा को पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कैंप और मेला लगा रहे हैं। वही 11 अगस्त को फ्लैट दिवस मना रहे हैं जिसके तहत आने वाली पीड़ियों, स्कूली बच्चों में डाक संग्रहण की रुचि के लिए स्कूलों में कैंप लगाते हैं। वहीं 12 अक्टूबर को पार्सल दिवस हम मानते हैं जिसके तहत हम अपने बड़े कस्टमर के साथ बैठक करते हैं।

