कार्तिक मास की खट्टा नवमी पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज कार्तिक मास की खट्टा नवमी की पावन तिथि को श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया

तारों की छांव में हुई परिक्रमा

दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि आज प्रातः भोर में तारों की छांव में सभी श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए जहां प्रभु के विग्रहो को पवित्र गंगाजल इत्यादि से स्नान ध्यान करवा उनकी पूजा अर्चना की इसके पश्चात सजे हुए रथ में तुलसा महारानी जी संग लड्डू गोपाल जी को विराजमान किया गया साथ ही साथ पवित्र ज्योत प्रज्वलित की गई इसके पश्चात ढोल नगाड़ा बैंड बाजे की धुन पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर मुख्य द्वार से परिक्रमा प्रारंभ हुई इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी भी की गई परिक्रमा मंदिर से प्रारंभ होकर झंडे जी, झंडे जी बाजार में राधे कृष्ण मंदिर तिलक रोड पर मां शाकुंभरी देवी मंदिर साईं मंदिर से होते हुए हनुमान मंदिर हनुमान चौक से राजा रोड में मां भद्रकाली जी के मंदिर से होते हुए बाबूगंज लखीबाग पुलिस चौकी के सामने से सहारनपुर चौक की ओर चलते हुए मंदिर में पहुंची जहां जोरदार आतिशबाजी और नृत्य किए गए अंत में आरती की गई इसके पश्चात भक्तों को चाय पान ब्रेड पकोड़े रेवड़ी और मूंगफली का प्रसाद भी दिया गया

5 ,11, 21 ,108 परिक्रमा

मंदिर में आज श्रद्धालुओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा अर्चना की उनको सिंघाड़े मूली आवले रेवड़ी ,गजक, मूंगफली इत्यादि अर्पण कर अपनी-अपनी इच्छा अनुसार आज 5,11,21, 108 परिक्रमा करके आशीर्वाद प्राप्त किया
इस अवसर पर सर्व श्री दिगंबर दिनेश पुरी जी दिगंबर भागवत पुरी जी आचार्य आशीष उनियाल कांता अग्रवाल मेघा गर्ग रिचा शर्मा सोहनलाल अग्रवाल नवीन गुप्ता विक्की गोयल रोहित अग्रवाल रोशन राणा अशोक ठाकुर देशबंधु मित्तल एडवोकेट राजकुमार गुप्ता अभिषेक शर्मा अनिल गुप्ता,मनमोहन शर्मा दिलीप सैनी विवेक श्रीवास्तव दीपक मित्तल कान्हा मित्तल अनिल गोयल गजेंद्र आदि उपस्थित रहे संजय गर्ग सेवादल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *