डॉ.भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कैंडल मार्च निकाल कर श्रधांजलि अर्पित की गयी

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने .भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कैंडल मार्च निकाल कर श्रधांजलि अर्पित की गयी ।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड सुरेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि आज 6 दिसम्बर को बाबा साहेब अंबेडकर के परिनिर्माण दिवस पर हम सभी को संविधान की रक्षा करनी होगी क्योंकि आज मनुवादी शक्तियां संविधान को हटा कर मनुस्मृति को लाना चाहती है जिसका सभी देशवासियों को विरोध करना होगा ।
इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय सचिव व डी.ए.वी.छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष लेखराज ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने सिर्फ दलितों को ही अधिकार नही दिलाये बल्कि उन्होंने देश के हर नागरिकों को अधिकार दिलवाए है । उन्होंने कहा कि उन्होंने शोषण विहीन समाज की स्थापना के लिए कार्य किया उनका सपना था कि देश मे सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी अधिकार दिलाने का कार्य किया किन्तु आज शासक वर्ग द्वारा इन अधिकारों को छिनने का काम किया है ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ के अध्यक्ष , sc/st कर्मचारी अधिकारी अध्यक्ष शिव लाल गौतम , महामन्त्री अशोक कुमार , कोषाध्यक्ष दिलेराम रवि , पंकज गौतम , हेमन्त कुमार , यादराम सिंह , दीपक पंवार , कली राम , नरेंद्र गौतम , आंगनवाड़ी यूनियन से सीमा सिंह , नीलम वर्मा , अनिता, तारा देवी , आशा यूनियन से लोकेश देवी ,महिला नेत्री सुमन सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्तिथ थे ।
इस अवसर पर कैंडल मार्च निकाला गया जो अम्बेडकर चौक से शुरू हो कर विभिन्न मोहलों से होते हुए वही अम्बेडकर की मूर्ति पर आकर समाप्त हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *