स्कूल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को शत प्रतिशत माल के साथ किया गिरफ़्तार

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) थाना नेहरू कॉलोनी वादिनी शालिनी रावत द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके मोनाल इंटरनेशनल स्कूल मोथरोवाला में दिनांक 18.12.23 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल से एक स्पीकर, मॉनिटर ,माउस, की-बोर्ड,कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर,टीवी चोरी कर ले गए हैं वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0 अ0 स0. 473/23 धारा 380 ipc का अभियोग पंजिकृत किया गया

20 दिसम्बर को अभियुक्तगण सुरेश तथा सरवन को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ दून यूनिवर्सिटी रोड सिवार प्लांट के पास से गिरफ़्तार किया गया

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- सुरेश उर्फ ​​झुनझुन पुत्र रामदुलारे निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न0 2 मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 27 वर्ष;

2-सरवन पुत्र सुखदेव निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न0 2 मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 20 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *