व्यापारी हितों व व्यापारी एकता के लिए भारतीय व्यापार मण्डल उत्तराखंड में करेगा सुरक्षा कवच कार्य : वैभव जैन

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) उत्तराखंड के व्यापारियों को एक मंच पर लाने के लिए भारतीय व्यापार मंडल ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह व्यापारियों का एक ऐसा संगठन है जो की पूरे भारतवर्ष में कार्य कर रहा है यह संगठन व्यापारियों के हित के लिए लगभग 18 राज्यों में व्यापारियों को एक को मंच पर ला चुका है।
देहरादून में एक पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन ने कहा कि वैसे तो देश में बहुत सारे उद्योग और व्यापारी संगठन बने है… लेकिन वह व्यापारियों का हित नहीं कर पाए… इन व्यापार मंडल की विफलता रही कि ये सरकार के साथ कोई सामंजस्य नही स्थापित कर पाए… यही कारण रहा कि सरकारी योजनाओं का व्यापारियों को लाभ नही मिल पाया और ना ही उनकी समस्याओं का निराकरण हो पाया । साथ ही उन्होने ये भी बताया की हमारा संगठन छोटे व्यपारियों जैसे ठेली पटरी वालो के लिए भी काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *