साइबर सैल देहरादून की टीम ने 101 मोबाइल फोन रिकवर किए, कुल कीमत 17 लाख रुपये

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर साइबर क्राइम सैल की टीम ने एक महत्वपूर्ण अभियान चलाते हुए 01 जनवरी 2024 से 17 जुलाई 2024 तक खोए हुए मोबाइल फोनों की सफलतापूर्वक बरामदगी की है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस ने सर्विलांस की मदद से रु. 16,95,333/- (सोलह लाख पिच्चानवे हजार तीन सौ तैंतीस रुपये) कीमत के 101 मोबाइल बरामद किए।

रक्षाबंधन से पहले मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए फोन

रक्षाबंधन के पर्व से पूर्व, 17 अगस्त 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा रिकवर किए गए मोबाइल उनके असली स्वामियों को सौंपे गए।

जिनके नाम हैं- लक्ष्मी कुमारी, नेहा, अंजु मिश्रा, श्रीमती हेमा भट्ट, विकास नौटियाल, संजय प्रसाद सेमवाल, शहनवाज अली, सरबजीत सिंह, सार्थक कैन्थोला, आफताब अली।

मोबाइल पाने के बाद स्वामियों ने पुलिस की मेहनत और तत्परता की सराहना की। स्थानीय जनता और मीडिया ने भी पुलिस की इस पहल की जमकर प्रशंसा की।

साइबर क्राइम सैल की तत्परता

साइबर क्राइम सैल को मोबाइल खोने की शिकायतें मिलने के बाद, टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोनों को उनके असली स्वामियों तक पहुंचाने के प्रयास किए। इससे पहले भी साइबर क्राइम सैल ने लाखों रुपये के मोबाइल फोनों की बरामदगी की है और उन्हें उनके स्वामियों को सौंपा है।

पुलिस टीम का योगदान

इस सराहनीय कार्य के लिए निम्नलिखित पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:

  1. श्री आशीष भारद्वाज – पुलिस उपाधीक्षक, स्पेशल ऑपरेशन्स
  2. निरीक्षक गिरीश चन्द्र शर्मा – प्रभारी, साइबर क्राइम सैल
  3. 0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी – साइबर क्राइम सैल
  4. 00नि0 निर्मल भट्ट – साइबर क्राइम सैल
  5. 00नि0 शिल्पा सैनी – साइबर क्राइम सैल
  6. अवर उप निरीक्षक गब्बर सिंह – साइबर क्राइम सैल
  7. हे0का0 भरत सिंह रावत – साइबर क्राइम सैल
  8. 0का0 रचना निराला – साइबर क्राइम सैल
  9. कानि0 यादव सिंह – साइबर क्राइम सैल
  10. कानि0 सूरज रावत – साइबर क्राइम सैल
  11. 0का0 रेनू कल्याण – साइबर क्राइम सैल
  12. का0 किरन – एसओजी देहरादून

पुलिस की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आम जनता से अपील की है कि बिना वैध बिल और पहचान पत्र के किसी भी अनजान व्यक्ति से सस्ते मोबाइल न खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *