
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) शैल शिखर सामाजिक संस्था, देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति समूह,स्माईल सोसायटी फॉर हेल्प, श्री नरवदेश्वर महादेव सेवा समिति श्री आदर्श मंदिर व अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी करवाचौथ उत्सव के अवसर पर अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए और सनातन धर्म की रक्षा मे अपना योगदान देते हुए नारी शक्ति के सम्मान मे दो दिवसीय 18 व 19 अक्टूबर को फ्री महेंदी कैम्प का आयोजन श्री आदर्श मंदिर पटेल नगर देहरादून मे किया गया।
सनातन परम्परा के अति महत्वपूर्ण त्यौहार पर करवाचौथ के आनंद को गरिमामय बनाते हुए मंदिर के पवित्र प्रांगण मे सम्मान के साथ नारी शक्ति को महेंदी लगाने की व्यवस्था करते हुए प्रतिभावन युवतिओ का चयन कर उनका सहयोग इस कार्य मे लिया गया।
पूजा राठौर, शिल्पा, प्रीति, ज्योति आदि दो दिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक मंदिर प्रांगण मे महेंदी लगाने के लिए उपलब्ध रहेंगी।
गत वर्ष भी सैकड़ो महिलाओ ने निशुल्क महेंदी कैम्प का लाभ श्री आदर्श मंदिर मे लिए था।
शैल शिखर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष व अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की केंद्रीय सचिव श्रीमती रूचि शर्मा ने बताया की करवाचौथ के अवसर पर बाज़ारो, ब्यूटीपार्लर आदि मे काफी संख्या मे महिलाए महेंदी के लिए घंटो प्रतीक्षा करती है उनके बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं होती और महेंदी लगाने का शुल्क भी बहुत ज्यादा होता है।इस लिए समिति हर वर्ष मंदिर प्रांगण मे बैठने व पानी आदि की उचित व्यवस्था के साथ महेंदी कैम्प का आयोजन करती है। ऐसा भी देखा गया है की पैसे के अभाव मे कुछ महिलाये महेंदी लगाने तक से वंचित रहती है फ्री कैम्प के माध्यम से उन महिलाओ का त्यौहार भी उचित रूप से हो जाता है समिति प्रयासरत है की हर वर्ष फ्री महेंदी कैम्प का आयोजन पटेल नगर क्षेत्र के साथ साथ सम्पूर्ण नगर के विभिन्न क्षेत्रों मे भी हो।इस वर्ष के आयोजन मे समिति को श्रीमती आभा बड़थवाल जी का साथ व सहयोग भी प्राप्त हुआ है। दो दिवसीय कैम्प के अंतिम दिवस कल 19 अक्टूबर को महेंदी लगाने मे सहयोग करने वाली सभी साथियो को समिति के माध्यम से उपहार प्रदान किये जायेंगे।
फ्री महेंदी कैम्प मे अरुण कुमार शर्मा, मदन मोहन, मंगतराम, डॉ अजय वशिष्ठ, वासु आदि ने आज साहयोग किया।

