देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए आज देहरादून के परेड ग्राउंड से सचिवालय तक महारैली आयोजित की गई जिसमें उत्तराखंड प्रदेश के सभी तेरह जनपदों के अधिकारी शिक्षक कर्मचारी भारी संख्या में सम्मिलित हुए।।
रैली में प्रदेश के सभी संघों व परिसंघों का समर्थन प्राप्त हुआ और सभी संगठनों ने अपने अपने सदस्यों को रैली में सम्मिलित होने का आह्वान किया था जिससे मोर्चा को को भारी समर्थन प्राप्त हुआ।
रैली में लगभग दस हजार लोग शामिल हुए। कर्मचारियों की संख्या को देख कर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।
रैली को पुलिस द्वारा सचिवालय के कुछ दूरी पर बैरीकेडिंग लगा कर रोक दिया है जहां कर्मचारियों और पुलिस के बीच भारी धक्का मुक्की और संगठन के पदाधिकारियों से झड़प हुई। कुछ पदाधिकारी बैरीकेडिंग पर ऊपर चढ़ गए और पुरानी पेंशन बहाल करो की नारेबाजी करने लगे पुलिस को उन्हें बैरीकेडिंग से नीचे उतारने में भारी मकसद करनी पड़ी।
आज की रैली में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, राजकीय शिक्षक संगठन, उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तराखंड, राजकीय यूनानी आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तराखंड कलेक्ट्रेट संगठन, क़ृषि कर्मचारी महासंघ, लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्री ऐसोसिएशन। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन,के साथ नब्बे संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ।
मोर्चा के प्रभारी बिक्रम सिंह रावत, अध्यक्ष जयदीप रावत, कार्यकारी अध्यक्ष डाक्टर मनोज अवस्थी, महामंत्री सीताराम पोखरियाल,सह प्रभारी जसपाल सिंह गुसांई, प्रदेश संयुक्त सचिव अभिषेक नवानी, संगठन मंत्री सौरभ नौटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित जोशी, समन्वयक लक्ष्मण सिंह सजवाण, ने सभी संगठनों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया।
रैली को बैरीकेडिंग पर रोकने पर सभी शिक्षक कर्मचारी सड़क पर वहीं पर बैठ गए। जहां पर एक सभा की गई वहां पर सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी, मिनिस्ट्रियल के महासचिव मुकेश बहुगुणा, प्रदेश प्रभारी बिक्रम सिंह रावत, प्रांतीय प्रचार मंत्री कीर्ति भट्ट, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंदवाल, लोक निर्माण विभाग के राजेश प्रसाद, कुमाऊं मंडल के प्रभारी आनन्द पुजारी, मण्डल महामंत्री कुमाऊ कंचन आर्य, गढ़वाल मंडल महामंत्री शिव सिंह राणा, शिक्षक संघ के गिरीश पनैरू, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुमाऊ डी सी पाण्डेय। पंकज बधानी,नीरज चौहान, संगीत जोशी,कौशल चौधरी,टीका सिंह खोलिया, नन्दबलभ जोशी, किशन जोशी,मंयक खाती, मोहन राठौर, दीप पाटनी।अमित सांगूड़ी, आदि ने सम्बोधित किया।
पुलिस बैरीकेडिंग पर प्रशासन की ओर से उप जिला अधिकारी वार्ता के लिए पहुंचे लेकिन मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से वार्ता करने की मांग रखी गई जिस पर प्रशासन की ओर से ज्ञापन लेने के लिए मुख्यमंत्री के ओ एस डी राजेश सेठी कर्मचारियों के बीच पहुंचे । इस पर मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनसे वार्ता के लिए मना किया गया जिस पर प्रशासन और पदाधिकारियों में पुनः झड़प होने लगी। मामले को भांपते हुए पुलिस उप कप्तान द्वारा पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया गया और अन्त में मुख्यमंत्री के ओ एस डी द्वारा संगठन को लिखित में यह आश्वासन दिया गया कि पांच दिन के भीतर संगठन के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक निर्धारित की जाएगी जिस पर संगठन सहमत हुआ।
आज की रैली में अनुसूचित जाति जनजाति प्रांतीय संगठन के अध्यक्ष अरविंद चौहान, रणिता विश्वकर्मा,राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान,प्रांतीय मंत्री रमेश पैन्यूली, मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मण्डल मंत्री डाक्टर हेमंत पैन्यूली,चमोली के मंत्री प्रकाश चौहान, पौड़ी के मंत्री बिजेंद्र बिष्ट, उत्तरकाशी के अध्यक्ष अतोल सिंह मेहर, मंत्री बलवन्त सिंह असवाल,जिला अध्यक्ष देहरादून कुलदीप सिंह कण्डारी, जिला मंत्री अर्जुन पंवार।
पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट, महामंत्री अशोक राज उनियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष राकेश ध्यानी, मण्डल महामंत्री संजय भास्कर,
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्णानन्द नौटियाल, महामंत्री मुकेश बहुगुणा, अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष संजय विज्लवाण, अनिल नौटियाल महादेव मैठाणी, महावीर मेहता,
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी,मातृ एवं परिवार शिशु कल्याण,के पदाधिकारी।
राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र राणा, राजेश प्रसाद, राकेश भट्ट, आशीष जोशी, अरविंद कण्डारी
पौड़ी से मनोज काला लक्ष्मण सिंह रावत,
मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूरण सिंह फर्स्वाण, मण्डल महामंत्री नरेश भट्ट , संरक्षक जसपाल सिंह रावत, मण्डल प्रभारी प्रेम चंद ध्यानी , जिला अध्यक्ष टिहरी राजीव उनियाल, जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अंकित रौथाण, जिला अध्यक्ष देहरादून माखन लाल शाह, चमोली मंत्री सतीश कुमार, हरिद्वार अध्यक्ष नवीन सैनी, संयोजक विवेक सैनी, मांगेराम मौर्य। सुभाष भट्ट, प्रवीण पंवार, संदीप मैंथानी, सुरजीत लिंगवाल शांति देवी, भवानी शंकर, योगेश बहुगुणा, रजत, नीरज प्रेमी, विनोद चौहान, सोहन कोहली दीपक मियां, विजय आर्य, बीरेंद्र चौहान, दया शंकर उनियाल, धनवीर रमोला, विजय गुसाईं
मातृशक्ति के रूप में महिला प्रदेश अध्यक्ष बबीता रानी, रश्मि गौड़, शशि चौधरी, जींवन्ती नेगी, सुनीता गुसांई, निर्मला राणा, मंजू, असवाल,पूनम, नेहा,लुबना, पूजा, सीमा, शांति,दत्ता, विनीता, रेखा, हेमंती शाह, अनीता रावत, श्रेष्ठा, अनीता बिष्ट, सरस्वती सकलानी, रचना, चन्दिका ,
रैली को जम्मू कश्मीर के सकून अहमद, उत्तर प्रदेश मेरठ से ठाकुर युद्धवीर सिंह सिंह,आदि सम्मिलित हुए सभा को संबोधित किया।


