राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ स्व. हरबंस कपूर के जीवन एवं कृतित्व को समर्पित राजनैतिक एवं सामाजिक मूल्यों को धरोहर डॉ. ओ.पी.कुलश्रेष्ठ द्वारा संपादित पुस्तक “हरबंश कपूर” का विमोचन किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में उत्तराखंड के राज्यपाल राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ (स्व.) हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रद्धेय (स्व.) हरबंस कपूर के जीवन एवं कृतित्व को समर्पित राजनैतिक एवं सामाजिक मूल्यों को धरोहर डॉ. ओ.पी.कुलश्रेष्ठ द्वारा संपादित पुस्तक “हरबंश कपूर” के विमोचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में स्व. विधायक स्व.हरबंश कपूर को भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि देते कहा कि वह मेरे राजनैतिक गुरु थे। उन्होंने कहा कि कपूर साहब प्रदेश की राजनीति में सुचिता एवं सदाचरण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं जहां भी हूं वह सब कपूर साहब की वजह से हूं। उन्होंने कहा कि स्व०हरबंस कपूर जन नेता थे। वह हमेशा समाज की सेवा में जुट रहते थे। आज भले ही वो हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनका राज्य के विकास में दिए गए योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में लगभग ₹10 करोड़ की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का नामकरण स्व.हरबंश कपूर के नाम पर किए जाने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *