दून पुलिस के जाल में फसते नशा तस्कर, एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति

विकासनगर क्षेत्र में अलग- अलग स्थानों से लाखों रूपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों के साथ 03 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अभियुक्तों के कब्जे से 47 ग्राम अवैध स्मैक तथा 118 ग्राम अवैध चरस हुयी बरामद।

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) कोतवाली विकासनगर क्षेत्र से अलग- अलग जगह से लाखों रूपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों के साथ 03 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों/ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए। उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान विकासनगर क्षेत्र में अलग- अलग स्थानों से तीन नशा तस्करों को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया।
01- अभियुक्त शाकिर पुत्र रियासत को बुलेट मोटर साईकिल न0 UP11CW1559 से मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए। 42.60 ग्राम स्मैक के साथ ढालीपुर विकासनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना विकासनगर में संबधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त स्मैक को बिहारीगढ में सोनू नाम के नशा तस्कर से खरीदकर लाना बताया गया है। जिसे वो विकासनगर क्षेत्र में नशे के आदी व्यक्तियों तथा शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को बेचने की फिराक में था। तस्करी में प्रयुक्त वाहन बुलेट सं0-UP11CW-1559 को पुलिस द्वारा सीज किया गया।
02- अभियुक्त राजकुमार पुत्र छोटेलाल को 4.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बसेरा होटल के पास पोंटा रोड हरबर्टपुर से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरूद्ध थाना विकासनगर पर मु0अ0 सं0 11/25 धारा -8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
03- अभियुक्त नासिर पुत्र शौकत अली को 118 ग्राम चरस के साथ तल्ला पुल ढकरानी से गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध थाना विकासनगर पर मु0अ0 सं013/25 धारा -8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *