आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया पौधरोपण

पौड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत थलीसैंण क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज कपरौली में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों द्वारा देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक प्रेरणादायक प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास और अमर शहीदों के बलिदान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत ने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने स्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए अफसरों को गुणवत्ता के साथ जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत संरचना आवश्यक है। आज की पीढ़ी को न केवल देशभक्ति की भावना से प्रेरित होना चाहिए, बल्कि प्रकृति की रक्षा हेतु भी जागरूक रहना आवश्यक है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रदर्शनी व पौधरोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता संग्राम और महान स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित प्रेरणादायक पोस्टर, चित्र और मॉडल प्रदर्शित किए। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य वंदना रौथाण, आनंद नेगी, राकेश ममगांई, सुरेंद्र सिंह नेगी, विजय रौथाण, मनोज रमोला, पुष्पेंद्र भंडारी, दिलीप सिंह नेगी, रजनी रावत, वर्षा रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *