नागरिक कल्याणकारी समिति राजेश्वरी नगर फेज 2 द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस

देहरादून: नागरिक कल्याणकारी समिति राजेश्वरी नगर फेज 2 द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस
राजेश्वर नगर फेज 2, केंद्रीय कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी है । इस कॉलोनी में पूरे भारत के अलग-अलग प्रांत , जाति /धर्म के लोग निवास करते हैं।कॉलोनी में नागरिक कल्याणकारी समिति है , जो की कॉलोनी के सभी लोगों को एक सूत्र में बांधकर चलती है। कॉलोनी में स्थानीय त्योहारों के साथ राष्ट्रीय त्योहार भी बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं। इसी श्रृंखला में आज कॉलोनी वासियों द्वारा झंडा फहराने, बच्चों के कार्यक्रम एवं मिष्ठान वितरण के साथ गणतंत्र दिवस धूम -धाम से मनाया गया। समिति के अपने रीति रिवाज के अनुसार कॉलोनी वासियों में जो भी व्यक्ति राष्ट्रीय त्योहार से पूर्व 80 साल पूर्ण करता है, उसे अंग वस्त्र , साल तथा पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया जाता है । आज कॉलोनी के मोर सिंह तोमर जो की 80 वर्ष के हो चुके हैं उन्हें कॉलोनी वासियों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनके घर पर ही साल ओढ़ कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके लंबे जीवन की कामना की गई । झंडा फहराने के उपरांत पूर्व अध्यक्ष, कर्नल वीरेंद्र सिंह नेगी , कॉलोनी के प्रथम निवासी श्री सुनील टम्टा तथा वर्तमान अध्यक्ष देव चंद उत्तराखंडी द्वारा अपने सूक्ष्म वक्तव्यो से कॉलोनी को संविधान की गरिमा तथा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव श्री चंडी प्रसाद भट्ट ने की । छोटे बच्चों एवं मातृ शक्ति द्वारा आयोजित देश भक्ति का कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक एवं सराहनीय रहा।

देव चंद उत्तराखंडी
अध्यक्ष नागरिक कल्याणकारी समिति राजेश्वर नगर फेज 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *