हिन्दू युवा वाहिनी उत्तराखंड द्वारा किया रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून, 18 मार्च 2026 सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मन्दिर परिसर में बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी, उत्तराखण्ड द्वारा एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों व अन्य युवाओं ने शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।, ज हां 40 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के माध्यम से एकत्रित किया गया रक्त विभिन्न अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों और आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने के काम आएगा। उन्होंने इस पुनीत कार्य में निस्वार्थ सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और मेडिकल टीम का विशेष आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल संचालन में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिविर में मुख्य रूप से युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रविश सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता रोहित शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशू सेमवाल,सुमित सिंघल, संजय गर्ग तथा त्रिलोकी सिंह बर्गली (मार्गदर्शक), साहिब सिंह कुमांई. दीपक वर्मा, राजीव जैन, संदीप जोशी, संजय कुमार, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *