देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गढ़ी कैंट स्थित उपनल कार्यालय में बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और युवाओं के कल्याण व रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के मुख्य बिंदु:
-
विदेशों में रोजगार: उपनल के माध्यम से युवाओं व पूर्व सैनिकों को विदेशों में रोजगार दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया (डॉक्यूमेंटेशन) जल्द से जल्द पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए।
-
अग्निवीरों का समायोजन: सैन्य सेवा पूरी करने के उपरांत अग्निवीरों के कौशल और अनुशासन का लाभ लेने के लिए उन्हें उपनल के जरिए रोजगार और सहायता प्रदान करने की प्रभावी योजना बनाने पर चर्चा हुई।
-
उपनल बंद होने की अफवाहें खारिज: मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट किया कि उपनल कभी बंद नहीं होगा। इसे और अधिक मजबूत, प्रभावी व विस्तारित किया जाएगा।
-
प्रचार-प्रसार पर जोर: योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए ताकि पात्र लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
बैठक में उपनल कार्यालय भवन निर्माण पर भी विचार हुआ। इस दौरान सैनिक कल्याण सचिव युगल किशोर पंत, उपनल प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जे.एन. बिष्ट सहित सेना व शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



