गड्ढों में तब्दील लाखामंडल की सड़कें!” “DM से स्थलीय जांच की मांग”

देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में आने वाले देवभूमि लाखामंडल और पठीन क्षेत्र में सड़क और प्राचीन रास्तों की बदहाल स्थिति को लेकर अब प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने और रास्तों की स्थिति खराब होने का मामला जिलाधिकारी देहरादून तक पहुंचा है। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य बचना शर्मा ने जिलाधिकारी देहरादून को पत्र भेजकर जिला योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत स्वीकृत योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण राजस्व विभाग से कराने की मांग की है।

लाखामंडल अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान के लिए जाना जाता है। यहां सालभर देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन क्षेत्र के कई प्राचीन रास्तों और सड़कों की हालत लंबे समय से खराब बताई जा रही है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी समस्या को लेकर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने 23 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी देहरादून को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने देवभूमि लाखामंडल और पठीन क्षेत्र में जिला योजना 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है। साथ ही खराब हो चुके प्राचीन रास्तों के मरम्मत और सुंदरीकरण की आवश्यकता भी बताई गई है।

पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र के कई पुराने रास्ते वर्तमान में जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हैं। ऐसे में इन रास्तों की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही की जरूरत है। स्थानीय स्तर पर यह भी मांग की गई है कि स्वीकृत योजनाओं की वास्तविक स्थिति को मौके पर देखा जाए, ताकि सड़क और रास्तों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

लाखामंडल धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर सड़क संपर्क और सुरक्षित रास्ते जरूरी हैं। ऐसे में खराब सड़कों की मरम्मत और प्राचीन रास्तों के सुंदरीकरण की मांग को स्थानीय विकास से भी जोड़कर देखा जा रहा है।बचना शर्मा की ओर से भेजे गए पत्र में जिलाधिकारी से पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई कराने का अनुरोध किया गया है। पत्र में ओमकुमार, आकाश, पिंकू, आरती और दिनेश के नाम भी प्रार्थियों के रूप में दर्ज हैं। बताया गया है कि यह पत्र SDM चकराता के माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून को कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *