देहरादून में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित: कुष्ठ उपचारित रोगियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, ऑन-द-स्पॉट बनीं सरकारी योजनाएं

 

देहरादून के भगत सिंह कॉलोनी स्थित रफायल होम में मंगलवार को एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग से मुक्त (उपचारित) हो चुके व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना था।

शिविर का शुभारंभ देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मनोज कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान रफाएल संस्था, राम मंदिर, रोटरी, शांति संस्था, नवजीवन और इन्द्रेश से आए उपचारित कुष्ठ रोगियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं के आंकड़े:
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों का विस्तृत परीक्षण किया गया:

एक्स-रे जांच: कुल 26 एक्स-रे किए गए, जिनमें से 4 मरीजों में टीबी (TB) के संदिग्ध लक्षण पाए गए।

अन्य जांचें: मानसिक स्वास्थ्य की 14, ई.एन.टी. (नाक, कान, गला) की 2, उच्च रक्तचाप (BP) की 2 और मधुमेह (Diabetes) की 2 जांचें की गईं।

मौके पर ही समस्याओं का समाधान:
शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्रशासनिक सहायता भी तुरंत उपलब्ध कराई गई। समाज कल्याण विभाग, पूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मानसिक स्वास्थ्य तथा यू.डी.आई.डी. (UDID) विभाग ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए दिव्यांग प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और पेंशन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।

कार्यक्रम के दौरान 4 राशन कार्ड और 20 दिव्यांग प्रमाणपत्र मौके पर ही बनाकर लाभार्थियों को सौंपे गए।

विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति:
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. नेगी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप डिमरी, बी.आर. तोमर, सूरज सिंह खामपा, आनंद सिंह नेगी और बी.पी. गौड़ समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *