देहरादून। सिंचाई विभाग एवं जल विद्युत निगम के अधिकारियों से निरन्तर वार्तालाप के उपरान्त यह निर्णय लिया गया कि यमुना कालोनी में सड़कों का रख-रखाव यूजेवीएनएल द्वारा किया जायेगा। लगभग 15-20 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद यमुना कालोनी की जीर्ण -क्षीरण सडकों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यमुना कालोनी की पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने कहा कि जन प्रतिनिधि प्रयास कर सकते हैं तथा जनता जनार्दन की आवाज़ उठा सकते हैं लेकिन कार्य करने के लिए जल विद्युत निगम के एमडी यस. एन. वर्मा जी जैसे प्रशासनिक निर्णय क्षमता व सकारात्मक सोच के अधिकारियों का होना बहुत ज़रूरी है। यमुना कालोनी में सड़क निर्माण का कार्य आरम्भ करने के लिए पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने जल विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक एस०एन० वर्मा एवं सिविल विंग के अधिकारियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। श्रीमती ध्यानी ने बताया कि उनकी श्री विनय मिश्रा जी अधीक्षण अभियंता से भी यमुना कालोनी में सीवर लाइन के सम्बन्ध में भी वारतालाप हो चुकी है जिस पर उन्होंने तीन-चार माह में कार्य आरम्भ करने का आश्वासन दिया है।
Related Posts
September 20, 2026
0
डीएवी इंटर इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन
September 20, 2026
0
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य समापन
September 20, 2026
0

