देहरादून। इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक के तीसरे संस्करण के ग्रैंड फिनाले का समापन प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉलर प्रथमेश मौलिंगकर द्वारा रैंप वॉक के साथ हुआ। उन्होंने अरुन आहूजा और जॉन मार्या द्वारा प्रसिद्ध लेबल मेहराब के लिए रैंप वॉक किया। प्रथमेश मिस्टर सुपरनैशनल 2018 के खिताब के विजेता है। वह एशिया के एकमात्र फुटबॉलर है जिन्हे मेन्स हेल्थ पत्रिका के कवर पर देखा जा सकता है। फैशन वीक के अंतिम दिन डिजाइनर अरुन आहूजा और जॉन मार्या, चेतन वीना, मनिंदर गुलाटी, शुभोजीत, सोनाली मल्होत्रा, खुशी, मुकेश दुबे, शिवांगी जुयाल, किंगशुक भादुरी और मोहन लाल सन्स की कलेक्शन का लोगों ने आनंद उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक गणेश जोशी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुवात हैदराबाद के डिजाइनर चेतन वीना के डिजाइनर कलेक्शन कलेक्टिव कलेक्शंस के साथ शुरू हुआ। फैशन वीक का आयोजन वीजी फैशन एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया और यह एफबीबी इंडिया फैशन हब द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनरों और मॉडलों की भागीदारी देखी गयी। इस अवसर पर आयोजक विभोर गुप्ता और गौरव गुप्ता, अमनदीप सिंह, पूजा अग्रवाल और प्रिया अरोरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Posts
September 20, 2026
0
माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार
September 20, 2026
0
डीएवी इंटर इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन
September 20, 2026
0

