
देहरादून: सीएम रावत ने सीएम राहत कोष से आशा कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शादियों में अधिकतम संख्या 25 करने को भी कहा। ग्रामीण बाज़ारों में भी बाजार खुलने के समय को ज़िलाअधिकारी अपने अनुसार घटा सकते हैं।
सीएम तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ कोविड की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान सीएम रावत ने डोर टू डोर सर्वे के निर्देश दिए। साथ ही 104 के अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन और पुलिस विभाग के कॉलसेंटर में फोन लाइनों की संख्या बढाने को कहा।

