देहरादून : (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) काठगोदाम सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में आज क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के नैनीताल केंद्र द्वारा जन जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम प्रभारी श्रद्धा तिवारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा जन जन तक पहुंचाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में गीत संगीत के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बताया गया। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर आधारित व अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए क्षेत्रीय भाषा में कोविड-19, टोक्यो ओलंपिक गेम, एक भारत श्रेष्ठ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, आदी विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, सीआरपीएफ के डीआईजी अरविन्द राॅय ने बताया कि समय-समय पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा भी सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य अपने माध्यमों से किया जाता है।

