जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार जनकल्याण के काम करने में कोई कमी नहीं रखेगी और इस संबंध में सदन में आने वाले जनहित के सुझावों को भी ध्यान में रखा जाएगा। राज्य विधानसभा ने…
Category: National
BJP विधायक कुलदीप सिंह पर हत्या का मुकदमा
लखनऊ। उन्नाव के माखी दुष्कर्म कांड की पीड़िता की कार की रविवार को अप्रत्याशित दुर्घटना में दो मौतों के बाद सोमवार को दिनभर राजनीतिक बवंडर रहा। विपक्ष के तीखे हमलों के बीच दोपहर तक भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत…
तेजप्रताप ने नीतीश चाचा के लिए मांगी मन्नत
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सोमवार को बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने देवघर पहुंचे। रास्ते में उनके बाउंसरों ने जमकर बवाल काटा। तेज प्रताप यादव पहले भी अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में…
ट्राइडेंट ग्रुप अब Amazon.com पर उपलब्ध
चण्डीगढ़, 29 जुलाई, 2019: भारत में जारी बिक्री के तौर-तरीकों को बदलने की अपनी सोच के अनुरूप, अमेज़न ने आज अपने वैश्विक बाजार Amazon.com पर ट्राइडेंट ग्रुप कीलुधियाना स्थित प्रमुख कंपनी, ट्राइडेंट लिमिटेड के उत्पादों को लॉन्च किया। इस लॉन्च के साथ कंपनी की व्यापक रेंज अमेज़न के ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम के एक भाग के रूप् मेंदुनियाभर में उपभोक्ताओं के लिए प्रस्तु्त है। अमेज़न के साथ साझेदारी करके, ट्राइडेंट ग्रुप अब दुनिया भर में फैले उन करोड़ो संभावित ग्राहकों को अपने उत्पाद बेच सकता है, जोन केवल उच्च-गुणवत्ता वाले उत्पादों को महत्व देते हैं, बल्कि उपभोग के पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में भी जागरूक रहते हैं। ट्राइडेंट ग्रुप वैश्विक स्तर पर होम टेक्सटाइल उत्पादों के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक है और अपने टेक्टाइल एवं कागज के कारोबार के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अच्छीपहचान रखता है। इसका मुख्यालय लुधियाना, पंजाब में स्थित है और मैन्युफेक्चरिंग यूनिट बरनाला, पंजाब और बुदनी, मध्यप्रदेश में काम कर रही हैं। ट्राइडेंट ग्रुप का गतिशीलनेतृत्व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, संस्थापक और चेयरमैन, श्री रजिंदरगुप्ता कर रहे हैं, और वे पंजाब सरकार के पंजाब स्टेट प्लानिंग बोर्ड के वाइस चेयरमैन भी हैं। लॉन्च के बारे में, श्री रजिंदर गुप्ता ने कहा कि “हम अमेज़न के ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम के साथ साझेदारी करके प्रसन्न हैं और अपने “मेड इन इंडिया” उत्पादों को दुनियाभर मेंइसके वैश्विक मंच पर ग्राहकों के लिए सुलभ बना रहे हैं। ट्राइडेंट को होम टेक्सटाइल में सबसे आगे रखने में हमारे संकल्प और दृढ़ विश्वास से हमें मदद मिली है। इस लॉन्च केसाथ, हम उम्मीद करते हैं कि हम अपनी पहुंच को डिजिटल रूप से बढ़ाएंगे और सबसे टिकाऊ प्रथाओं के साथ तैयार किये गये अपने उत्पादों को होम टेक्सटाइल के क्षेत्र कापसंदीदा विकल्प बनायेंगे।” अमेज़न इंडिया के सेलर सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट, श्री गोपाल पिल्लई ने बताया कि “अमेज़न ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम के माध्यम से, भारतीय निर्यात न केवल हमारे 12 अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपनी उत्पाद श्रृंखला का प्रदर्शन कर सकते हैं, बल्कि सफल और लाभदायक ई-कॉमर्स की भी शुरुआत कर सकते हैं जो उनके व्यवसाय को वैश्विक पैमानेपर पहुंचाता है और उनकी बाजार की पहुंच का विस्तार करता है। हम ई-कॉमर्स निर्यात को सक्षम करके और वैश्विक ग्राहकों तक पहुंच प्रदान करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहतेहैं, ताकि ‘मेक इन इंडिया’ पहल की क्षमता का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक भारतीय ब्रांडों और एमएसएमई को अवसर दिया जा सके। हमें विश्वास है कि ट्राइडेंट ग्रुप केसाथ हमारी साझेदारी आगे भी उनके व्यवसाय को बढ़ावा देगी और उनकी यात्रा में नए अध्याय की शुरुआत करेगी। उनको साथ लेकर हमें खुशी मिली है और हम ग्लोबल सेलिंगप्रोग्राम के माध्यम से कई देशों में विस्तार करने के लिए उनके साथ काम करेंगे।” लॉन्च के बारे में, श्री विजय इंदर सिंगला, राज्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी और शिक्षा, पंजाब सरकार ने कहा कि “मेड इन इंडिया” के ब्रांड्स में से एक ब्रांड का विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय बाजारों मेंलॉन्च होना हमारे लिए गर्व की बात है। भारत की अग्रणी ईकॉमर्स कंपनियों में से एक के रूप् में, अमेज़न का 25 वर्षों का वैश्विक अनुभव दुनिया भर के ग्राहकों के बीच ”ट्राइडेंट” कोअधिक मान्यता प्रदान करेगा। हम उनके प्रयासों के लिए उनका पूरा समर्थन करते हैं।” ट्राइडेंट ग्रुप के उत्पादों की अलग पहचान न केवल वस्त्रों की गुणवत्ता और वैश्विक मान कों पर ध्यान देने के कारण है, बल्कि उनके टिकाऊ पद्धति से उत्पादन के कारण भी है, जोकंपनी की प्रथाओं की आधार शिला है। उत्पादों का निर्माण कृषि-अवशेष, ऑर्गेनिक यार्न, उपयोग नहीं किये गये संसाधनों के प्रबंधन के माध्यम से किया जाता है। ट्राइडेंट ग्रुप नेअपने प्रभावी ऊर्जा और जल प्रबंधन के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ, भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सीआईटीआई), सोसाइटी ऑफ एनर्जी इंजीनियर्स एंड मैनेजर्स(एसईईएम), ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी, भारत सरकार और इंडियन पेपर मैन्युनफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएमए) से कई पुरस्कार जीते हैं। अमेज़न ने भारत में अपने ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम की शुरुआत मई 2015 में की थी, ताकि भारतीय विक्रेताओं को ई-कॉमर्स निर्यात के माध्यम से प्रगति करने और व्यापार में वृद्धिकरने के परिवर्तनकारी अवसर प्रदान किए जा सकें। अब तक संचयी निर्यात में 1बिलियन यूएस डॉलर की उपलब्धि हासिल कर चुके, अमेज़न के ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम को इसप्रोग्राम में नामांकित भारतीय निर्यात कों के लिए 2023 तक संचयी निर्यात बिक्री में 5 बिलियन डॉलर अर्जित करने की उम्मीद है। वर्तमान में, 50,000 से अधिक भारतीयनिर्माता, व्यापारी और ब्रांड इस प्लेटफॉर्म का उपयोग दुनियाभर के 12 अमेज़न अंतर्राष्ट्रीय बाजारों जैसे Amazon.com, Amazon.co.uk आदि पर 140 मिलियन से अधिकउत्पादों को बेचने के लिए करते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से अमेज़न सेवाओं का सबसे व्यापक जगह प्रदान करता है, ताकि वे सभी हर तरह के विक्रेताओं को दुनियाभर में बेचनेके लिए सक्षम किया जा सके। ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम के साथ, अमेज़न ‘मेड इन इंडिया’उत्पादों को वैश्विक रूप् से उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करते हुए निर्यात को लेकरसरकार की सोच में भी योगदान देता है। दुनियाभर में अपनी विभिन्न स्पाइक सेल इवेंट के माध्यम से, अमेज़न भारतीय विक्रेताओं के लिए वैश्विक ग्राहकों के साथ जुड़ने का आकर्षक मंच भी प्रदान करता है। चाहे वहप्राइम डे, ब्लैक फ्राइडे या साइबर मंडे हो, अमेज़न हजारों विक्रेताओं को विस्तृत चयन, अधिक वैल्यूस और विश्वसनीयता भरोसेमंद खरीदारी अनुभव के साथ दुनिया भर केग्राहकों को संतुष्टि प्रदान करने में सक्षम बनाता है। ट्राइडेंट ग्रुप के बारे में ट्राइडेंट ग्रुप लुधियाना, पंजाब स्थित मुख्यालय से संचालित होने वाला विविध व्यवसायों का प्रमुख समूह है। यह समूह अपने संस्थापक और चेयरमैन श्री रजिंदर गुप्ता केगतिशील नेतृत्व में आगे बढ रहा है, जो पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं। ट्राइडेंट लिमिटेड, ट्राइडेंट ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जो एक बिलियन यूएस डॉलर का भारतीय व्यापार समूह है औरएक वैश्विक कंपनी है। ट्राइडेंट लिमिटेड का मुख्यालय लुधियाना, पंजाब मे स्थित है, जो टेक्सटाइल (यार्न, बाथ और बेडलिनेन) और पेपर (व्हीट स्ट्रॉ-आधारित) निर्माता है औरभारत में होम टेक्सटाइल क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी है और रसायन व बिजली के व्यवसाय में भी मौजूद है। राष्ट्रीय, आकर्षक और रिटेलर-स्वामित्व वाले ब्रांड की आपूर्ति करते हुए,यह कंपनी अपने ग्राहकों, विक्रेताओं और विभिन्न सरकारी संस्थाओं से उत्पाद की गुणवत्ता, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरणीय प्रबंधन में उच्चतम मानकों को आगे बढ़ानेकी मान्यता के रूप में कई पुरस्कारों से सम्मानित है। कंपनी दो प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में काम करती है रू टेक्सटाइल और कागज। कंपनी की मैन्युेफैक्चरिंग यूनिट बरनाला, पंजाब और बुदनी, मध्यप्रदेश में स्थित हैं। www.tridentindia.com अमेज़न के बारे में अमेज़न को चार सिद्धांतों से संचालित किया जाता है र प्रतियोगी फोकस के बजाय ग्राहक के जुनून पर ध्यान देना, नये आविष्कार के लिए जुनून, परिचालन उत्कृष्टता के लिएप्रतिबद्धता और दीर्घकालिक सोच। ग्राहक समीक्षा, वन-क्लिक शॉपिंग, व्यक्तिगत सिफारिशें, प्राइम, अमेज़न द्वारा पूर्ति, एडब्ल्यूएस, किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग, किंडल, फायरटैबलेट, फायर टीवी, अमेज़न इको, और एलेक्सा जैसे कुछ उत्पाद और सेवाएं हैं जो अमेज़न ने आगे बढ़कर सबसे पहले शुरू की हैं।
Buy a home within your budget with Bajaj Housing Finance Limited’s Homes and Loans
Pune, Maharashtra: The process of buying a new home can be exciting at the same time stressful. Before you begin hunting for your new home, it’s important that you address how you will pay for it. Having a budget in…
एयरटेल ने तैयार किया उत्तर प्रदेश के लिए बुनियादी ढ़ांचा
लखनऊ। भारती एयरटेल (“एयरटेल”), भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता, ने आज कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के भविष्य के लिए तैयार स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (एस. डब्लू. ए. एन.) को डिजाइन और कार्यान्वित किया है जो कि भारत सरकार की ई-शासन…
देश में बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात
नई दिल्ली। देश में असम, बिहार और मुंबई के बाद अब राजस्थान में भी बाढ़ से परेशानी बनी हुई है। इसके चलते लाखों लोग जहां गांव-घर छोड़ने का मजबूर हुए वहीं सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर बिहार में…
मिस डेफ वर्ल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं विदिशा
चंडीगढ़: इस टाइटल को जीतना सपना सच होने जैसा है, यह बस सपनों की शुरूआत है, ऐसे बहुत से लोग हैं जोअपनी सुनने की क्षमता खो चुके हैं और बहुत टैलेंटिड हैं जिन्हें अवसर मिलने चाहिए यह कहना था विदिशाबालियान का जिन्होंने हाल ही में मिस डेफ वर्ल्ड 2019 का खिताब जीत लिया है, ये ब्यूटी कॉन्टेस्ट दक्षिणअफ्रीका के बोमबेला में हुआ था और विदिशा पहली भारतीय हैं जिन्होंने ये ब्यूटी पेजेंट जीता है, 21 साल कीविदिशा बधिर हैं। इस स्पर्धा के फाइनल राउंड में 16 देशों की 11 फाइनलिस्ट्स ने भाग लिया था, वे अपनी इसजीत के बाद काफी उत्साहित दिखीं और उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी है की मैंने अपने देश का नाम ऊँचा कियाइसीलिए मैं कहूँगी कि आप अपनी कमी को अपनी शक्ति बनाकर उसपर विजय प्राप्त करे। मुजफ्फरनगर कीविदिशा का परिवार गाजियाबाद में रहता है। 21 साल की विदिशा को इस कॉन्टेस्ट के लिए गुड़गांव और नोएडा मेंट्रेन किया गया है। विदिशा इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर भी रह चुकी हैं। उन्होंने भारत का डेफओलम्पिक्स मेंप्रतिनिधित्व किया था। उनकी जीत के बाद एएएफटी के अध्यक्ष संदीप मारवाह ने ट्रेनर्स और ग्रूमिंग की पूरी टीमको धन्यवाद दिया जिन्होंने विदिशा को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया था और मुझे बहुत भरोसा था कीविदिशा यह ख़िताब जीतेगी क्योकि उसमें पॉसिटिविटी और जीतने का ज़ज़्बा था। सबसे ज्यादा ख़ुशी मुझे इसबात की है की वो एएएफटी की मॉडलिंग की छात्रा रही है। अवसर पर उनकी पूरी टीम जिसमें पदमश्री औरअरुजना अवार्डी दीपा मलिक, व्यक्तित्व विकास ट्रेनर और मेंटर लेफ्टिनेंट रीता गंगवान, निर्दे शक मारवाह फिल्म्स राघव मारवाह, व्हीलिंग हैप्पीनेस की समन्वयक और सह-संस्थापक देविका मलिक, कोरियोग्राफर संदीप अहलुवालिया, मेकअप आर्टिस्ट सोनिया ढींगरा, आभूषण डिज़ाइनर भवनी मारवाह और सॉफ्ट स्किल ट्रेनरसुनैना कश्यप भी उपस्थित हुए।
इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट, इसे सात जन्मों का बंधन न बनाएं: ओवैसी
केंद्र सरकार ने लोकसभा में ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019’ को चर्चा एवं पारित करने के लिये पेश किया जिसमें विवाहित मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की संरक्षा करने और उनके पतियों द्वारा तीन बार तलाक बोलकर विवाह तोड़ने…
तीन तलाक विधेयक को लोकसभा ने दी मंजूरी
लोकसभा ने आज तीन तलाक विधेयक को ध्वनि मत से मंजूरी प्रदान कर दी। विधेयक के पारित होने के दौरान कांग्रेस, जदयू, तृणमूल कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी तथा कुछ अन्य विपक्षी दलों ने सदन से वाकआउट कर दिया। इससे…
