देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) जिस धर्मपुर विधानसभा छेत्र में इंदिरा गाँधी मार्ग पड़ता कुछ दिन पूर्व वहाँ के बीजेपी के विधायक जी ने सिर्फ खानापूर्ति हेतु इस मार्ग पर पड़ने वाली 10 या 12 कॉलिनी के निवासियों को सिर्फ दिखाने हेतु एक निरिक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को इस मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिये परंतु अधिकारियों ने इस मार्ग का पुनः निर्माण करने की जगह इस मार्ग पर सिर्फ आदी सड़क पर मालवा डाल कर गड्ढे भर दिये जिसका आजकल हो रही बारिश से बुरा हाल हो गया।
अगर कोई इस सड़क का हाल देखे तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की एक ये ही सड़क नही है और भी बहुत सी सड़को का बुरा हाल है और ये सड़के उत्तराखंड की सरकार ने जो देहरादून की जनता को स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया था वो मात्र एक स्वप्न बन कर रह गया है और उत्तराखंड सरकार के सभी विकास कार्य मात्र खोखले निकले।
इस इंदिरा गाँधी मार्ग की ये जो दुर्दशा है वो 2017 में उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद और धर्मपुर विधानसभा से बीजेपी के विधायक बनने के बाद से ही है। अब इस इंदिरा गाँधी मार्ग पर पड़ने वाली कॉलोनियों के निवासियों का इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है और आये दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। पता नही धर्मपुर विधानसभा बीजेपी विधायक शायेद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं और हो सकता है कि बड़े हादसे के बाद ही विधायक जी की नींद खुले।
आज इस छेत्र की जनता काँग्रेस की सरकार में रहे इसी धर्मपुर विधानसभा से ऊर्जावान और विकासपुरूष पूर्व विधायक आदरणीय श्री दिनेश अग्रवाल जी के विकास कार्यों को आज भी याद करती है और इस छेत्र की जनता का कहना है कि जब तक उत्तराखंड में काँग्रेस की सरकार थी और धर्मपुर विधानसभा से आदरणीय श्री दिनेश अग्रवाल जी विधायक थे तो कभी धर्मपुर विधानसभा में विकास कार्य रुका नही किन्तु आज जैसे विकास नामक जो फल है वो सड़ गया है और उससे दुर्गंध आने लगी है।
अब तो इस मार्ग पर रहने वाले निवासियों का भगवान ही मालिक है।



