देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) ये डाकरा से एम एच जाने वाला वो रास्ता है जहाँ से गुजरना मतलब, अब क्या बताये..एक बार खुद आये और जान जाए ।
बदबू से लबरेज़, कूड़ा कबाड़ा, गड्ढा, पानी और गाड़ियों का यहां बार बार गिरना बहुत आम है ।हमारे डाकरा के जनप्रतिनिधि बहुत व्यस्त है, ये सब दिखता ही नही, आम जन बोलते नही, क्योंकि किसी से बिगड़ न जाये । पर जब गिर जाती है कुछ गाड़िया वहां तो खूब गाली देते है । पर फिर भी कोई बोलता नही, वफादारी ओर खुद्दारी पूरी है साहब पर पीठ पीछे सब गाली ही देते है । फोटो पुरानी है करीब एक महीने पुरानी पर आज का हाल इससे भी बत्तर है, आप खुद जाकर देखे । कल भी दो लेडीज यहां पानी मे गिर गई ।
अब इसकी मरम्मत कैसे होगी ज़रा थोड़ा सा बताये । ये रोड भी पिछले कई सालों से सुधरने की राह देख रहा है ।
एक बार आएगा ज़रूर ।


