राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता का किया स्वागत

देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) राष्ट्रीय व्यापार मंडल की प्रदेश मीडिया प्रभारी मधु जैन द्वारा जानकारी दी गई राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश की कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता का स्वागत किया और व्यापारियों के हित में जो भी होगा वह हम लोग आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे इस मौके पर लच्छु गुप्ता ने कहा की व्यापारियों के हित की लड़ाई को और मजबूत तरीके से लड़ने के हम सब व्यापारियों को एक होकर चलना होगा जिम्मेदारी देते हुए घोषणा की है ओर उम्मीद की है कि सभी अपने अपने दायित्वों का पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी ने सभी प्रदेश की टीमों का स्वागत किया और कहा आप लोगों से जिम्मेदारी दी गई है यह एक परिवार है जो हमेशा हमेशा व्यापारियों के हित के लिए सदा तत्पर खडा रहेगा और जो भी व्यापारियों के हित में होगा वह राष्ट्रीय व्यापार संगठन अपना तन मन धन व्यापारियों के हित में कार्य करेगा स्वागत करने वालों में प्रदेश मंत्री सागर गुरंग प्रदेश मंत्री राहुल चौहान अमित अरोड़ा राजा चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *