
देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यंम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्ते जारी की। कीनौ करोड 75 लाख लाभार्थी किसान परिवारों को…… 19 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खाते में डाली गई। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि देश की कृषि नीतियों में छोटे किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में छोटे किसानों को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करने के लिए गंभीर प्रयास किए गए हैं। श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्यो पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद की है, चाहे वह खरीफ हो या रबी। इससे करीब एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये धान के लिए और करीब 85 हजार करोड़ रुपये गेहूं की फसल के लिए सीधे किसानों के खाते में पहुंच गए हैं। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लाभार्थी किसानों से भी बात की और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने उत्तराखण्ड के टिहरी जिले के चंबा विकासखण्ड के सुशांत उनियाल से भी बात की। श्री सुशांत…. डिंगरी मशरूम उत्पादन इकाई के माध्यम से मशरूम उत्पादन का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं से बहुत लाभ हुआ है। श्री उनियाल ने मिशन फ़ॉर इंटीग्रेटेड हार्टिकल्चर डेवलेपमेन्ट योजना के तहत लगभग 29 लाख की परियोजना का लाभ लिया। जिसमे 8 लाख अनुदान और लगभग 19 लाख बैंक ऋण शामिल है। दूरदर्शन समाचार से बातचीत करते हुए सुशांत उनियाल ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष मशरूम उत्पादन से दस लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है। प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद प्रफुल्लित दिखे सुशांत ने बताया कि इससे यहां के युवाओं को अपने ही यहां काम करने की प्रेरणा मिलेगी, पलायन रुकेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

