महिंद्रा ने पेश की बीई 6 स्पोर्ट्स, स्पोर्टी डिजाइन और दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का नया अंदाज
देहरादून: महिंद्रा फाइनेंस के हरीश सूरी, एमडी, प्रणव सूरी, डायरेक्टर, विपिन शर्मा, सीओ और बंसी लाल शर्मा, सर्किल हेड, यूके की मौजूदगी में महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई 6 स्पोर्ट्स को पेश किया। नए मॉडल को स्पोर्ट्स डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक और शानदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस के साथ तैयार किया गया है।
बीई 6 स्पोर्ट्स को एक अलग स्पोर्टी सीरीज के रूप में विकसित किया गया है। इसमें आकर्षक एक्सटीरियर के साथ फ्यूचरिस्टिक डिजिटल कॉकपिट, पैनोरमिक ग्लास रूफ, प्रीमियम इंटीरियर और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वाहन में ग्राहकों की सुविधा और बेहतर ड्राइविंग अनुभव को ध्यान में रखते हुए कई एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल की गई हैं।
कंपनी के अनुसार, बीई 6 स्पोर्ट्स महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसे अलग-अलग बैटरी और वेरिएंट विकल्पों में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 11.45 लाख रुपये रखी गई है।
बीई 6 स्पोर्ट्स में महिंद्रा की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डिजिटल फीचर्स और पर्सनलाइज्ड ड्राइविंग अनुभव पर भी विशेष जोर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि नया मॉडल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को स्पोर्टी अंदाज के साथ जोड़ता है और युवा एवं प्रीमियम एसयूवी ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
महिंद्रा के इस नए इलेक्ट्रिक मॉडल को लेकर कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और ग्राहकों ने उत्साह दिखाया। कंपनी को उम्मीद है कि बीई 6 स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों को बेहतर तकनीक, स्टाइल और परफॉर्मेंस का नया अनुभव प्रदान करेगी।



