वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत द्वारा कार्यकर्ताओ व क्षेत्रवासियों के साथ मिल कर कल 4 दिसंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देवभूमि आगमन पर रैली को सफल बनाने को लेकर आम जनता से किया सम्पर्क

देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) कैंट विधानसभा के वार्ड 39 इंदिरा नगर कॉलोनी व वार्ड 40 सीमाद्वार में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत द्वारा कार्यकर्ताओ व क्षेत्रवासियों के साथ मिल कर कल 4 दिसंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देवभूमि आगमन पर होने वाले विशाल जनसभा को ऐतेहासिक व भव्य बनाने के लिए रैली के माध्यम से निमंत्रण पत्र वितरीत करे गए व अधिक से अधिक संख्या में परेड ग्राउंड पहुँचने की अपील करी गयी व कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगो को मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की रैली में आने को आमंत्रित करने को कहा गया।

इस अवसर पर दिनेश रावत ने लोगो को निमंत्रण देते हुए अपील करी की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँच कर मा. प्रधानमंत्री जी के ओजस्वी विचारों को सुने और सभी कोविड़ नियमों का पूर्ण पालन करते हुए रैली में उपस्थित हो।

इस अवसर पर पार्षद व मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम नेगी, महानगर महिला मोर्चा महामंत्री सुमन सिंह, महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उषा रावत, वरिष्ठ नेत्री व राज्य आंदोलनकारी कमला भट्ट, राज्य आंदोलनकारी श्रीमती जगदम्बा नैथानी, कृष्णा भुवालका, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती सुषमा भारद्वाज, श्रीमती अलका पांडेय पंत, वार्ड अध्यक्ष विनोद रावत, वार्ड अध्यक्ष श्री नरेंद भंडारी, श्री हिम्मत भंडारी, श्री अतुल परमार, बूथ अध्यक्ष किरन रावत, बूथ अध्यक्ष जयप्रकाश रावत, बूथ अध्यक्ष श्री हरक सिंह पटवाल, बूथ अध्यक्ष भटनागर, कमल गोरख, डी एस पटवाल, मीडिया प्रभारी बिट्टू शर्मा, विभा पोद्दर, अनूप रावत, बिक्रम असवाल, गोविंद सिंह, श्री शेर सिंह राणा, राजीव पल, शैलेन्द्र गुप्ता, मधु जखमोला, उमा चौहान, हिमांशु भुवलखा, नरेंद्र रावत व अन्य कार्यकर्ता बंधु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *