चुनावी व संगठनात्मक रणनीति का मंत्र देंगे केसी वेणुगोपाल, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे देहरादून

अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गए हैं। उनके दौरे को उत्तराखंड कांग्रेस की चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इस दौरान वे वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक करेंगे।पहली बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे के.सी. वेणुगोपाल 9 और 10 जुलाई तक लगातार संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके स्वागत और बैठकों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह दौरा उत्तराखंड में कांग्रेस के संगठन को नई दिशा और आगामी चुनावों के लिए नई रणनीति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *