4108 परिवारों का डोर टू डोर सर्वे कर रही टीम ने किया सर्वे

प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून : (उत्तरकाशी) जिले में विस्तार लेती जा रही कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की ओर से गठित मेडिकल, पुलिस, ग्राम्य विकास, बाल विकास और पीआरडी की टीम का डोर टू डोर सर्वे निरंतर जारी है। टीम की ओर से नगर पालिका बाड़ाहाट और बड़कोट में तीन दिन के भीतर 4108 परिवारों का सर्वे किया गया, जिसमें 1,799 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई। इसमें 7 लोग पॉजिटिव आएं है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 388 लोग ऐसे मिले हैं जिन्होंने वेक्सीन नहीं लगाई थी।

नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट व बड़कोट के विभिन्न वार्डों में टीमें घर-घर जाकर जनपद में विभिन्न राज्यों से आए व्यक्तियों का चिह्नीकरण, सैंपलिंग, होम आइसोलेशन और क्वारंटाइन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सर्वे कर रही है। इसके साथ ही टीम खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों को चिह्नित कर उनकी सैंपलिंग कर रही है। जिसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहें हैं। नगर पालिका बड़ाहाट के 6 वार्डों में वर्तमान तक 3258 परिवारों का सर्वे किया गया। जिसमें 1430 लोगों की सैंम्पलिंग की गई व 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र के 125 लोग ऐसे मिले जिन्होंने वेक्सीन नहीं लगाई थी। इसी तरह बड़कोट में 7 वार्डों में कुल 850 परिवारों का सर्वे किया गया। जिसमें 369 लोगों की सैम्पलिंग हुई। 9 लोग सारी व आईएलआई से ग्रसित मिले। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 238 लोग ऐसे मिले जिन्होंने वेक्सीन नही लगाई थी। जो लोग पॉजिटिव आएं है उन्हें होम आइसोलेट किया गया है तथा कोविड मेडिसिन किट इत्यादि दी गई है। जिन लोगों को वेक्सीन नहीं लगी है उन्हें वेक्सीन लगाने के लिए टीम की ओर से प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *