नई दिल्ली। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर सरकार की तरफ से बुलाये गए संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का बहिष्कार किया और संसद परिसर में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र के मुद्दे पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। इन नेताओं ने हाथों में बैनर ले रखा था जिस पर संकट में संविधान’ लिखा था। विपक्षी नेताओं ने ‘‘संविधान की हत्या बंद करो’’ के नारे लगाये।
Related Posts
September 14, 2026
0
डीआईटी विश्वविद्यालय ने ‘आवाहन फ्रेशर्स 2026’ के साथ नए बैच का किया स्वागत
September 10, 2026
0

