देहरादून : सचिवालय में आज जनपद पौड़ी की विभिन्न विधानसभाओं के लिए की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
जन अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए योजनाओं का धरातल पर दिखाई देना बहुत जरूरी है। इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
बैठक में बताया गया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिये की गई कुल 39 घोषणाओं में से 27, यमकेश्वर के लिये 32 में से 23, लैंसडाउन के लिये 35 में से 23, पौड़ी के लिये 44 में से 30, कोटद्वार की 22 में से 19 तथा चौबट्टाखाल के लिये की गई 30 घोषणाओं में से 17 पूरी हो चुकी हैं।
शेष सभी घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर हैं, मैंने सभी अधिकारियों से कार्यों को पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समबद्धता के साथ पूर्ण करने के लिए कहा है।



