
आजादी का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया
देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) एच सी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज डोईवाला देहरादून में स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष मा. प्रेमचंद अग्रवाल जी की गरिमामयी सानिध्य में मुख्य अतिथि समाजसेवी युवा व्यवसायी उमेश गुप्ता ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन रोशन लाल अग्रवाल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इसी पुनीत अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक रंगारंग मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्तिथ लोगों को मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि उमेश गुप्ता जी व राष्टीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल में दीप जलाकर किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में उन तमाम वीर सपूतों को नमन करते हुए
कहा- हमें गर्व है विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में अंक ज्ञान-अक्षर ज्ञान के साथ देश भक्ति का संस्कार दिया जाता है। देश के कुशल नेतृत्व में नई शिक्षानीति में काफी बदलाव आया है। जहां पहले इतिहास में क्रांतिकारियों को आतंकवादी बताया गया अब देश के असली वीर सपूतों की गाथाएँ हम पढ़ सकेंगे।
विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि श्री उमेश गुप्ता जी को श्री ईश्वरचंद अग्रवाल जी और रोशन लाल अग्रवाल ने शाल उड़ाकर विशेष रूप से सम्मानित किया। इसी शुभ अवसर पर श्री सियाराम गिरी , बॉबी शर्मा, विनय जिंदल, प्रवक्ता कुलदीप सैनी, पू छात्र सीनियर बैंक मैनेजर प्रफुल ध्यानी, श्रीमती सविता अग्रवाल, मधुलिका पाल, चन्द्रकला ध्यानी, ममता सैनी व नरेंद्र गोयल आदि की गरिमामयी उपस्तिथि रही।

