देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) कैंट विधायक कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के सम्बंध में बैठक की जिसमे महानगर से श्रीमती ब्रिजलेश गुप्ता एवम सुनील शर्मा जी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर कैंट विधायक ने कहा कि अगले रविवार माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रमो को प्रत्येक बूथ पर होना है नए लोगो से सम्पर्क करना है लोगो को प्रत्येक माह होने वाले कार्य्रकम से जोड़ना है । श्रीमती कपूर ने बताया की इस बात मन की बात कार्यक्रम सीधा केंद्रीय संगठन देख रहा है और इसके लिए ऑनलाइन लिंक भी दिया गया है ।
इस अवसर पर श्रीमती ब्रिजलेश गुप्ता, श्री सुनील शर्मा, श्री वत्सल कुमार, श्रीमती नीतू सहानी ने ऑनलाइन लिंक से जुड़ने लिए जानकारी दी ।
इस अवसर पर श्री बबलू बंसल श्री सुमित पांडे श्री शेखर नौटियाल,विजय गुप्ता, संजय सिंघल, योगेंद्र नेगी, सुरेश प्रजापति, बीना उनियाल, शमशाद, सुरेंद्र कुकरेजा, मीनाक्षी मौर्य, मनोज शर्मा ,पी एल सेठ ,अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।



