देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) सविता कपूर ने किया सड़क एवं नाली कार्यों का शिलान्यास
कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने लोक निर्माण विभाग एवम मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से चल रहे सड़क एवम नाली निर्माण विकास कार्यो का शिलान्यास किया ।
इस अवसर पर श्रीमती कपूर ने बताया कि इंजीनियर एन्क्लेव में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया इस स्थान बरसाती पानी की निकासी नहो है जिस कारण यह जल भराव होता नाली निर्माण के बाद लोगो को इससे समाधान मिलेगा और साई लोक लेन नंबर 4 में श्रतिग्रस्त सड़क कार्य का भी शिलान्यास किया है लोक निर्माण विभाग से बनने जा रहे इस कार्य से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा ।
इस अवसर पर श्री ओमेंद्र भाटी उपाध्याय सरदार चरणजीत सिंह भरत सिंह नेगी घर आनंद जुयाल कैलाश नेगी ,सुमित पांडे आदि लोग उपस्थित रहे ।



