
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) स्वच्छता अभियान के तहत राजेन्द्र नगर और सिरमौर स्टेट में “श्री महाकाल सेवा समिति रजि” द्वारा ट्रिगार्ड कटींग के उपरांत पेड़ों के आसपास फैली गंदगी और झाड़ियों की साफ सफाई करी गई, माननीय मंत्री श्री गणेश जोशी जी द्वारा श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्य को सम्मानित किया और समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक और रचनात्मक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आगामी कार्यक्रम में सम्मिलित होने और सहयोग करने का भी आश्वासन दिया, इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद नंदिनी शर्मा बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, हेमराज अरोड़ा, राहुल माटा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे

