कैंट विधायक ने सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास


देहरदून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) कैंट विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर विंग 7 में विधायक निधि के माध्यम से सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।

इस अवसर पर श्रीमती कपूर ने कहा कि प्रेमनगर में अनेक गलियों का निर्माण इस बार कराया गया है प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य हुए है प्रेमनगर में अनेको छोटी छोटी गालिया है जहाँ सड़को की हालत अत्यंत खराब है प्रयास किया जा रहा जल्द ही सबका निर्माण पूर्ण हो ।
विंग 7 में भी सड़क कार्य का आज लोकार्पण किया है इसके पश्चात क्षेत्रीय लोगो को इसका लाभ मिलेगा ।
श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से भी प्रेमनगर में आंतरिक मार्गो का पुनिर्माण कार्य जल्द स्वीकृत होने वाला है ।

इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री हिमांशु गोगिया , विक्की खन्ना,संजय अरोड़ाअशोक शर्मा, हैप्पी शर्मा सुभाष सहगल, चांद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *