युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) कोतवाली मसूरी को थाना राजपुर से जीरो FIR प्राप्त हुई, जिसमें वादिनी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्त मोहम्मद आकिब द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा शादी का दबाव बनाने पर अभियुक्त व उसके घर वालों द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलोज व जान से मारने की धमकी दी गई। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु०अ०सँ०- 01/25 धारा 323/506/376 भादवी पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा आज दिनांक 30/01/2025 को अभियुक्त को सहारनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त-
मो० आकिब पुत्र इरफान निवासी – बिजली घर के पास, चिलकाना रोड, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *