वित्त-वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड का PAT साल-दर-साल 57% की बढ़ोतरी के साथ 46.78 करोड़ रुपये तक पहुँचा

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड cGMP के अनुरूप कारोबार का संचालन करने वाली कंपनी है, जिसका API विनिर्माण में ट्रैक रिकॉर्ड बेहद दमदार रहा है, और यह कंपनी एंटी-हिस्टामाइन, एंटी-एलर्जिक, विटामिन, एनेस्थेटिक तथा एंटी-अस्थमेटिक सहित चिकित्सा के अलग-अलग क्षेत्र से संबंधित प्रोडक्ट्स पर विशेष ध्यान देती है। आज इस कंपनी ने वित्त-वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए बिना ऑडिट वाले वित्तीय विवरण जारी किए हैं। कंपनी का कारोबार दुनिया भर के 86 से ज़्यादा देशों में फैला हुआ है।

Q3 FY25 की मुख्य बातें:
सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड ने वित्त-वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में अपने राजस्व में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की, जो साल-दर-साल 33% की वृद्धि के साथ वित्त-वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में 140.07 करोड़ रुपये की तुलना में 185.65 करोड़ रुपये तक पहुँच गई।
कंपनी ने वित्त-वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 45% की वृद्धि के साथ 123.87 करोड़ रुपये का सकल लाभ दर्ज किया, जो वित्त-वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 85.45 करोड़ रुपये था।
वित्त-वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के दौरान 35.50% के EBITDA मार्जिन के साथ EBITDA 65.95 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी तुलना में वित्त-वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 29.60% के EBITDA मार्जिन के साथ EBITDA 41.49 करोड़ रुपये था। यह सालाना आधार पर 591 bps का सुधार दर्शाता है।
वित्त-वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 57% की बढ़ोतरी के साथ कर अदायगी के बाद लाभ (PAT) 46.78 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो वित्त-वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 29.78 करोड़ रुपये था।
वित्त-वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में PAT मार्जिन 25.2% दर्ज किया गया, जो वित्त-वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 21.30% था।
मौजूदा वित्तीय परिणामों के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए, सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड के अध्यक्ष एवं पूर्णकालिक निदेशक, डॉ. सतीश वाघ ने कहा, “वित्त-वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के हमारे वित्तीय परिणामों से यह जाहिर होता है कि, सुप्रिया लाइफसाइंस संचालन में उत्कृष्टता और रणनीतिक विकास से जुड़ी पहलों के ज़रिये अपनी सेवाओं को और मूल्यवान बनाने के संकल्प पर कायम है। राजस्व में साल-दर-साल 33% की वृद्धि और सकल लाभ में 45% की शानदार बढ़ोतरी, बाज़ार में हमारी मजबूत उपस्थिति के साथ-साथ विभिन्न चिकित्सीय क्षेत्रों में अपने काम को बेहतर ढंग से पूरा करने की क्षमता को दर्शाती है। हमारा EBITDA और PAT मार्जिन भी लगातार बेहतर होकर क्रमशः 35% और 25% तक पहुँच गया है, जो सतत विकास में निवेश करते हुए अपने मुनाफ़े को बनाए रखने की हमारी क्षमता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *