देहरादून: सहस्त्रधारा में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में घूमने आई हरियाणा की एक महिला की नदी में गिरने से मौत हो गई। शनिवार को हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, करीब 28 वर्षीय नेहा आर्य नदी किनारे फोटो और सेल्फी ले रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में जा गिरीं। महिला के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने SDRF टीम को भी सूचना दी। इसके बाद पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों ने नदी में महिला की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद महिला सहस्त्रधारा के पास नदी में मिली। रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *