देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत की चोरी की गई पूरी ज्वैलरी बरामद की गई है।शेखर चंद्र सुयाल एसपी सिटी देहरादून ने बताया अभियुक्त नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने मकान की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी चोरी की ज्वैलरी बेचने के लिए बाहर निकलने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे शास्त्रीनगर खाला पुलिया के पास से पकड़ लिया।आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

