गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

गुजरात : पिछले कुछ समय से देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश हो रही है। हाल ही में, पूज्य मोरारी बापू ने असम, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में भारी बारिश की वजह से जान गंवाने वालों को सहायता राशि अर्पित की है।
गुजरात में चक्रवाती परिस्थितियाँ बनी है और राज्य में फिर से बारिश के कारण नवसारी और दूसरे जिलों में 5 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। पूज्य बापू ने हनुमंत संवेदना के रूप में प्रत्येक दिवंगत के परिजनों को 15,000 रुपये की दर से कुल 75,000 रुपये की सहायता राशि अर्पित की है, जिसे नवसारी और अन्य जगहों पर रहने वाले रामकथा के श्रोताओं के माध्यम से पहुँचाई गई है। ।
केरल में भी अतिवृष्टि के कारण 15 लोगों की दुःखद मृत्यु हो गई है तथा कई लोग लापता हैं। इन प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पूज्य मोरारी बापू ने केरल राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में रुपये 2,25,000 की सहायता राशि अर्पित की है। यह सहायता राशि रामकथा के मुंबई स्थित श्रोता के माध्यम से पहुँचाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *