

देहरादून: (अल्मोड़ा) मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वेबिनार के ज़रिये योग को आम जन तक ले जाने का कार्य किया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड में ऋषि, मुनि और योग साधक प्राचीन समय से ही योगाभ्यास करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया है। इसी कड़ी में वर्ष 2015 से 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

