
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) श्री परशुराम चौक नेहरू कालोनी पर 1100 दीप प्रज्वलन,वर्ष 2024 के स्वागत में कलश यात्रा,108धर्म ध्वजा व श्रीमद्भागवत से सनातन सभ्यता से होगा वर्ष 2024 का स्वागत।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति देहरादून के संरक्षक श्री लालचन्द शर्मा द्वारा प्रेस क्लब देहरादून में प्रेस वार्ता कर सूचित करते हुए कहा की अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति सक्रिय रूप से कार्य करते हुए ब्राह्मण समाज को सर्वजन उपयोगी बनाने का अपना दायित्व निष्ठा से निभा रही है। सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए विश्व के नव वर्ष /कलेंडर वर्ष का स्वागत भी वर्षो से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कर आने वाली पीढ़ी का उचित मार्गदर्शन कर रही है।
प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने अवगत करवाया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अंग्रेजी/कलेंडर वर्ष को सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाएगा। दिनांक 1जनवरी से 8 जनवरी तक समिति का सांतवे वार्षिक उत्सव का आयोजन श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के रूप में होगा ।
जिसमें वृंदावन के पूज्य कथा व्यास बालसंत आचार्य शाश्वत भार्गव जी अपने श्री मुख से श्री भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे।
इससे पूर्व दिनांक 30-12-2023 को श्री परशुराम चौक (पूर्व में फवारा चौक) नेहरू कालोनी जो की समिति के सार्थक प्रयासों से देवभूमि की राजधानी देहरादून में प्रथम श्री परशुराम चौक आस्तित्व में आ रहा है उस चौक पर 1100 दीप प्रजलवित कर चिरंजीवी भगवान परशुराम की आराधना की जाएगी।
दिनांक 1 जनवरी सोमवार 2024 को शिवाजी धर्मशाला देहरादून से लगभग 500 महिलाओं की कलश यात्रा का भव्य आयोजन होगा ।
जिसमें महिलाएं अपने शीश पर कलश धारण कर और यात्रा के अन्य साथी 108 धर्म ध्वज लेकर सम्मिलित होंगे । यह यात्रा प्रात 11:00 बजे शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होकर मातावाला बाग,पटेल नगर मुख्य बाजार ,लालपुल से घूम कर श्री आदर्श मन्दिर,विजय रतूड़ी मार्ग,वेस्ट पटेल नगर,गुरु रोड का भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक होगी। कथा स्थल पर कलश स्थापित कर प्रथम दिन की कथा का आरम्भ होगा।
कथा हेतु प्रत्येक दिन के दैनिक यजमान कथा स्थल पर प्रातः 9 बजे दैनिक पूजा करेंगे इसके लिए संस्था को सात दिन के यजमानों का सहयोग प्राप्त जा चुका है।
इसी के साथ कथा उत्सव स्थल पर अन्य रचनात्मक कार्यक्रम भी किए जाएंगे
बच्चों के लिए कथा स्थल में चित्रकला प्रतियोगिता,महालिओ के लिए महेंदी व्यवस्था का आयोजन भी किया जाएगा।
कथा में आने वाले श्रद्धालुओं से नित्य कुछ प्रश्न पूछें जाएंगे और सही उत्तर देने पर उनको आकर्षक पुरस्कार भक्तो के माध्यम से समिति द्वारा प्रदान किए जाएंगे जिसमे चाँदी के सिक्के,बैग, फूड कूपन,कम्बल आदि होंगे।
श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग पर 496 घी के दीपक कथा स्थल में समिति द्वारा प्रज्वलित कर ऐतहासिक वर्ष 2024 में अपना योगदान देते हुए दीप उत्सव मनाया जाएगा तथा कथा में सम्मलित भक्तो से भी अनुरोध होगा की एक या अधिक घी का दीपक अपने घर से लाकर इस ऐतहासिक क्षण के साथी बने।
कथा की अन्य सहयोगी संस्थाएं शैल शिखर सामाजिक संस्था, देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति ,श्री नर्वदेश्वर महादेव सेवा समिति श्री आदर्श मंदिर देहरादून, द्वारका माई संगठन संजय कॉलोनी देहरादून व श्री हरि कथा आयोजन समिति देव भूमि उत्तराखंड देहरादून लगातार समिति का सहयोग कर रही है।
विश्राम दिवस पर महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।
सोमवार 8 जनवरी 2024 को प्रातः 9:00 बजे हवन का आयोजन होगा उसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा जिसमें सभी श्रद्धालु व भक्तजन सादर आमंत्रित होंगे और कथा का विश्राम होगा।
विश्व शांति की कामना व सनातन सभ्यता व संस्कृति की रक्षा करने हेतु उपरोक्त कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों व वर्णो का सहयोग लिया जा रहा है।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ हेतु समिति के सहयोगी श्री संजय गर्ग को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के संरक्षक श्री लालचन्द शर्मा,गंगोत्री धाम के रावल व अध्यक्ष पंडित हरीश सेमवाल जी,निवर्तमान मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी,पंडित सुबास चन्द सतपति जी ,आचार्य शशिकांत दुबे जी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,सचिव रुचि शर्मा व डॉ अजय वशिष्ठ,संजय मिश्रा,पंकज शर्मा,विवेक कौशिक,अभय उनियाल,दलीप कुमार शर्मा,राजेश,वासु वशिष्ठ,रितेश शर्मा,विचित्र शर्मा,वासु वशिष्ठ,संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।

