देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) विभिन्न राजनैतिक दलों सीपीएम ,सीपीआई, सीपीआई (एम एल),कांग्रेस ,आयूपी,यूकेडी ,सपा ,सीटू ,किसान सभा ,जनवादी महिला समिति एटक ,महिला मंच ,एआईएलयू ,आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद ,पीएसएम,पीपुल्स फ्रन्ट, उत्तराखण्ड इन्सानियत मंच ,नेताजी संघर्ष समिति आदि कै प्रतिनिधियों नै जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर सहसपुर, विकासनगर में अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्ग कै उत्पीड़न रोकने की मांग की तथा अल्पसंख्यक समुदाय पर लगे झूठै मुकदमें वापस लेनै की मांग की ।
बाद को संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल नै जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका सिंह सै मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया । बाद को प्रतिनिधिमण्डल एस पी (ग्रामीण) को ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन निम्नलिखित हैं:-
सेवामें ,
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय
देहरादून
बिषय :,- देहरादून पछवादून सहसपुर एवं विकासनगर तहसील के अन्तर्गत तनाव की घटनाओं एवं पुलिस प्रशासन की एकतरफा कार्यवाही के सन्दर्भ में ।
महोदय ,
हम वामपंथी ,धर्मनिरपेक्ष ,जनतांत्रिक संगठन जिला मुख्यालय पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया अपनी प्रशासनिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुये उक्त क्षेत्र को पुरोला होने से बचायें क्योंकि इस क्षेत्र में कुछ अवांक्षित तत्व निरन्तर जिन्हें 2024 के चुनावों को मद्देनजर राजनैतिक दलों का संरक्षण प्राप्त है ,और इन उकसावापूर्ण कार्यवाहियों में भाजपा के अनुवांशिक संगठन शामिल हैं जो अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्ग के खिलाफ अभियान छेड़े हैं तथा क्षेत्र में तनाव एवं अशान्ति को बढा़वा दे रहे हैं ।
महोदय,आपका पुलिस प्रशासन राजनैतिक दबाब है इसलिए तमाम अंवाक्षित गतिविधियों को रोकने के नाम पर
समुदाय बिशेष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और राजनैतिक रसूख रखने वाले जो सही मायनों अशान्ति एवं अव्यवस्था के लिये जिम्मेदार वे खुलेआम सड़कों पर घूमकर पीड़ित लोगों को धमका रहे हैं ।
इसलिए हम इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे ,राज्य के पुलिस मुखिया पुलिस महानिदेशक महोदय तथा मुख्य सचिव महोदय तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय से तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध करते हुये असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने का अनुरोध करते हैं तथा अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्ग के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हैं ।अन्यथा हम लोग भी इस अराजकता के खिलाफ आन्दोलन के लिए विवश होंगे ।
प्रदर्शन में सीपीएम की ओर सै सुरेन्द्र सिंह सजवाण ,राजेन्द्र पुरोहित ,अनन्त आकाश ,कमरूद्दीन
सीपीआई एम एल से इन्दैश मैखुरी ,सीपीआई से एस एस रजवार,कांग्रेस से विपुल ,आयूपी सै नवनीत गुंसाई,
यूकेडी से लताफत हुसैन ,
सपा अतुल शर्मा
एआईएम इन्तजार मलिक
नेताजी संघर्ष समिति से प्रभात डण्डरियाल
उत्तराखण्ड इंसानियत मंच त्रिलोचन भट्ट ,
सीटू से लेखराज,भगवन्त पयाल ,रविन्द नौडियाल ,चेतना मंच शंकर गोपाल ,एस एफ आई से नितिन मलेठा
जे एम एस इन्दुनौडियाल
एआईएलयू कै शम्भूप्रसाद ममगाई ,नसीम
किसान सभा से माला गुरूंग ,सुधा देवली,अमर बहादुर शाही,पीपुल्स फ्रन्ट के जयकृत कण्डवाल , आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद सुरेश कुमार
पीएसएम कै इन्द्रैश नौटियाल सहित बड़ी संख्या लोग शामिल थै
।



