उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) उत्तराखंड एसटीएफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,एसटीएफ ने नार्को आतंकी मॉड्यूल कनेक्शन जम्मू कश्मीर में पकड़े गए कुख्यात अपराधियों के नेटवर्क में संलिप्त दो आरोपियों को उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया है पकड़े गए अपराधियों की गिरफ्तारी के दौरान उत्तराखंड एसटीएफ व जम्मू कश्मीर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है….!!!!!!!!!!आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा पकड़ी गई करोड़ों रुपए की कोकीन में सम्मिलित आरोपियों के नेटवर्क में शामिल दोनों आरोपियों से भारी मात्रा में नकली कागजात मोहर व उपकरण सहित कई अन्य सामान उत्तराखंड एसटीएफ पुलिस ने बरामद किए हैं , पिछले 20 दिनों से इस पूरे मामले में एसटीएफ उत्तराखंड पुलिस जम्मू कश्मीर मामले का उत्तराखंड कनेक्शन तलाश रही थी इसके बाद उत्तराखंड एसटीएफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी और दो आरोपी कृष्णपाल व दीपचंद को गिरफ्तार किया है जो की काफी लंबे समय से उधम सिंह नगर जनपद में प्रिंटिंग प्रेस का कार्य कर रहे थे और फर्जी कागजात तैयार कर रहे थे हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उसके साथ ही फर्जी तरीके से तैयार किए गए कागजातों को लेकर भी जांच की जा रही है कि यहां फर्जी कागजात किन-किन राज्यों के बनाए गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *