
देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) दोस्तों आज दिनाँक 27-7-2021 टिहरी जिले के पौड़ीखाल SBI बैंक में था, यहाँ पर किसी ने आज 14000 हजार रुपए निकाले जो की बैंक के बाहर ही गिर गये ,,
यह माता भी बैंक आई थी जो कि ग्राम छाडियारा रौडधार जिला टिहरी गढ़वाल की हैं और इन्होंने भी पैसे निकाले थे , बाहर जँहा पर पैसे गिरे थे ये भी वहीं पर थी तो इन्हे लगा की ये मेरे ही पैसें है तो उन्होंने रख लिए
लेकिन इन्होंने रास्ते में जाकर जब ये पैसे गिने तो इन्हे लगा की मैंने तो 14000 हजार निकाले ही नहीं थे , फिर इन्होंने अपने बैग मे देखा तो जो कम पैसे इन्होंने निकाले थे वो तो इनके बैग मे ही हैं, ये माता जी आधे रास्ते से फिर वापस आई और बैंक मे आकर बताया की यह पैसें मेरे नहीं है
कुछ देर तक ढूँढने के बाद भी पता नहीं लगा यह पैसे किसके है, माता जी अभी भी बैंक मे ही खड़ी थी और हम भी, तभी वहाँ पर एक दूसरी माता जी अपने पैसें ढूंढते, ढूंढते आ गयी बहुत परेसान थी, अब इन माता जी ने उनको पैसे दे दिये है , सभी लोग माता जी की तारीफ करते नहीं थक रहे है , जिनके पैसे मिले वह माता जी भी बहुत खुश हो गयी,, धन्य है देवभूमि, धन्य है ऐसे लोग
माता जी को कोटि- कोटि प्रणाम

