उत्तराखंड जाट जागरूक समाज द्वारा महागठबंधन के सांसदों द्वारा भारत के उपराष्ट्रपति के अपमान के संबंध में किया पुतला दहन


देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) उत्तराखंड जाट जागरूक समाज द्वारा महागठबंधन के सांसदों द्वारा भारत के उपराष्ट्रपति के अपमान के संबंध में जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन सोपा। जिसमें उपराष्ट्रपति किसान पुत्र आदरणीय जगदीप धनकड़ का शीतकालीन सत्र के दौरान महागठबंधन के कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी एवं तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा किए गए अपमान से भारत का समस्त जाट समाज की भावनाएं आहात हुई है। इसको लेकर के उत्तराखंड जाट समाज ने गांधी पार्क से लेकर घंटाघर तक पैदल मार्च निकाला तथा पुतला दहन किया। और मांग की इन सांसदों  पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। जब तक इन दोषियों पर कार्यवाही नही होती तब तक उत्तराखंड जाट जागरूक समाज का विरोध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *