
लगभग 50 छात्राओं को वितरित की गई यूनिफॉर्म
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) प्रधानाचार्य डॉक्टर श्रीमती सीमा रस्तोगी ने अवगत करवाया कि आज प्रातः विद्यालय के प्रबंधक श्री जितेंद्र सिंह नेगी जी के प्रयासों से कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रवीन जैन उपाध्यक्ष श्री आई0डी0 सिंह व अन्य पदाधिकारी प्रतिनिधियों ने विद्यालय के वी0 एन0 सरीन हाल में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक की लगभग 50 छात्राओं को जिसमें मेघावी छात्राएं और जरूरतमंद छात्राओं को यूनिफॉर्म भेंट की
आगे भी करेंगे सहयोग
कपडा कमेटी के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि कमेटी हमेशा से इस प्रकार के रचनात्मक कार्य करती आ रही है इस क्रम में आज एम0के0पी0 इंटर कॉलेज की छात्राओं को यूनिफॉर्म के माध्यम से सहयोग किया गया उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में भी इस प्रकार की मदद जारी रहेगी इस अवसर पर प्रधानाचार्या महोदय ने कपड़ा कमेटी एवं प्रबंधक महोदय का आभार करते हुए साधुवाद व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि निकट भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा इस अवसर पर सर्वश्री कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष प्रवीन जैन उपाध्यक्ष आई0डी0 सिंह प्रधानाचार्या डॉक्टर श्रीमती सीमा रस्तोगी प्रवक्ता अर्चना पंत ,अनीता नेगी, लीना पवार आदि उपस्थित रहे
डॉक्टर श्रीमती डॉक्टर सीमा रस्तोगी, प्रधानाचार्य एमकेपी इंटर कॉलेज देहरादून एमकेपी इंटर कॉलेज देहरादून

