ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने 6 हुड़दंगियों को किया गिरफ्तार
देहरादून, में एसएसपी दून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मसूरी में बाटा शोरूम के पास मारपीट और हंगामा कर रहे नीरज राघव को पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। उसका वाहन भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।
वहीं ऋषिकेश के आईडीपीएल हाट बाजार में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170(1)/126/135 के तहत कार्रवाई की।
पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



